jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

भोपाल: सड़कों पर लड़कियों को घायल करने वाला ‘सनकी’ आरोपी गिरफ्तार

पत्नी से विवाद के बाद बना था खौफ का पर्याय

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी और अयोध्या नगर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से दहशत फैलाने वाले सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सड़क पर चलती लड़कियों को धारदार हथियार (कटर) से हमला कर घायल कर देता था। पुलिस की 25 टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद यह सफलता मिली है।

अयोध्या नगर में फिर वारदात की फिराक में था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गुरुवार को एक बार फिर अयोध्या नगर इलाके में किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना और लगातार जारी पेट्रोलिंग के कारण पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पिछले 6 दिनों से पुलिस के लिए यह आरोपी एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।

सागर का रहने वाला है आरोपी, घरेलू कलह बनी वजह

पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला है। प्राथमिक पूछताछ में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी का अपनी पत्नी के साथ गंभीर विवाद चल रहा था। पत्नी से झगड़े के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने लगा और अपना गुस्सा सड़क पर चलती अनजान लड़कियों पर निकालने लगा। वह बाइक से आता, चेहरे पर नकाब बांधता और कटर से हमला कर फरार हो जाता था।

- Install Android App -

दहशत के 6 दिन और पुलिस की कार्रवाई

राजधानी के पिपलानी और अयोध्या नगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग लड़कियों पर हुए हमलों के बाद पूरे शहर में असुरक्षा का माहौल था।

पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने 25 विशेष टीमों का गठन किया।इसके बाद संबंधीत क्षेत्रो के सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस अधिकारियो को सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया।

मामले का करेंगे खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।