ब्रेकिंग
एनकाउंटर में मारा गया PLFI सुप्रीमो, 15 लाख का था इनाम घोषित हरदा खंडवा: प्रशासन की लापरवाही अनदेखी प्रतिदिन हो रहे हादसे, अब सर्व समाज सहित विभिन्न सामाजिक संग... सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन भारत फिलीपींस जल्द असर दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाएंगे : पीएम मोदी ड्रग्स कांड के इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा जल्द ही तय होगा विधायक निर्मला सप्रे का भविष्य हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा में उठाया गया गंजाल मोरण्ड डेम और शहीद ईलाप सिंह योजना का मुद्... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इटारसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता – दो शातिर चोर गिरफ्तार, 14 मोबाइल सहित 3.50 लाख का माल बरामद उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, सैंकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत

Big News : चार साल की मासूम से दुष्कर्म, पिता के दोस्त ने जंगल में ले गया मारपीट कर किया गंदा काम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंदसौर : जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की सजा काट कर आए आरोपी फिर दोबारा ऐसी घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में महज चार साल दस माह की मासूम के 27 साल के वहशी ने दुष्कर्म किया। अभी उसका उपचार जिला अस्पताल के पीएसएनसीयू वार्ड में चल रहा हैं। चिकित्सकों के अनुसार बालिका की हालत खतरे से बाहर हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 27 वर्षीय शेरसिंह पुत्र भोपालसिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना नारायणगढ़ अपने दोस्त के साथ शनिवार.रविवार की दरमियानी रात ही पीड़िता के गृह ग्राम बंजारी पहुंचा था। पीड़‍िता के परिवार से आरोपित की पुरानी जान.पहचान व रिश्तेदारी बताई जा रही है। रात में भी पीड़िता के पिता के साथ दोनों ने शराब पी और खाना खाया था। उस समय भी बच्ची घर के अंदर खेल रही थी तब भी आरोपित शेरसिंह उस पर बुरी नीयत रख रहा था और बाहर ले जाने का प्रयास किया। पर तब उसकी मां ने रात में बाहर जाने से मना कर दिया। तक वह मन मसोसकर वहीं सो गया था।

पिता को शराब पिलाई और बालिका को जंगल ले गया –

आरोपित शेरसिंह के मन में कुछ अलग ही चल रहा था। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर फिर से रविवार को बालिका के पिता को शराब पिलाई। जब पिता नशे में चूर हो गया तो आरोपित घर के बाहर खेल रही बच्ची को चाकलेट दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया। जंगल में ले जाकर आरोपित ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बालिका रोने लगी तो उसके साथ मारपीट भी की। पीढ़िता की आंख व शरीर पर अन्य जगह मारपीट के निशान भी हैं।

- Install Android App -

बालिका इलाज किया जा रहा –

इधर सुबह मां को बच्ची नहीं दिखी और शेरसिंह भी गायब था तो अनहोनी की आशंका में वह तत्काल चंदवासा चौकी पहुंची। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी भी मां के साथ बच्ची को खोजने निकले निकली। तभी जंगल में आरोपित शेरसिंह के साथ बच्ची दिख गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपित शेरसिंह को पकड़ लिया।बालिका को शामगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रविवार रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां वह पीसीएनसीयू में उपचार रत हैं। बालिका का उपचार महिला चिकित्सकए सर्जन व शिशु रोग विशेषज्ञ मिलकर कर रहे हैं। बालिका की हालत अब खतरे से तो बाहर बताई जा रही हैं पर वह काफी सहमी हुई हैं। शरीर पर लगी चोटों का इलाज किया जा रहा हैं।

 उधर आरोपित से भी पूछताछ की जा रही हैं।आरोपित शेरसिंह के खिलाफ पहले भी महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास सहित तीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2016 में दर्ज हुए छेड़छाड़ के एक मामले में शेरसिंह को साढ़े तीन साल की सजा हुई थी। वह सजा काटकर 2021 में बाहर आया था।