jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

Crime News : व्यापारी से रिवाल्वर की नोंक पर लूटे 6 लाख रुपये, बदमाश हुए फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जांजगीर.। नेशनल हाईवे चौक तरौद के पास धान का ट्रेडिंग करने वाले व्यापारी से आज सुबह 11रूबजे दो मोटरसाइकिल सवार लोगों के द्वारा रिवाल्वर की नोक पर छह लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूट के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के तरोद चौक के पास ग्राम सिंघुल थाना शिवरीनारायण निवासी व्यास कश्यप एवं राखीराम कश्यप 5.- 6 वर्षों से अनिल दुबे की दुकान को किराए में लेकर धान की ट्रेडिंग का कार्य करते हैं।
बूुधवार की सुबह जब दुकान में राखी राम कश्यप अपने कार्य में व्यस्त था इस समय दो मोटरसाइकिल सवार जो हेलमेट पहने हुए थे सामने आकर रुके कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल छोड़कर दोनों दुकान की ओर गए।जैसे ही दुकान के पास पहुंचे उनमें से एक युवक ने रिवाल्वर निकालकर राखीराम कश्यप को दुकान में जितना भी रुपया है उसे देने की धमकी दी। कुछ देर में राखी राम कश्यप के पास रखा 6 लाख को लूट कर दोनों युवक बाइक से फोर लेन चौक की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल, एएसपी अनिल सोनी, एसडीओपी शैलेंद्र पांडेए थाना प्रभारी सत्य कला रामटेके घटनास्थल में पहुंचे। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है। समीपवर्ती थानों को भी इसकी सूचना दी गई है।