ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

Gorkhpur Big News: शिक्षक ने 8 वीं की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया, शादी के बाद भी पीछा नही छोड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गौरखपुर।संत कबीर नगर जिले में बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया हैं जिसमें प्रधानाध्यापक ने 8वी कक्षा की छात्रा को हवस का शिकार बनाया और इसका वीडियों भी बना लिया। विडियो की धौंस देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लड़की के परिवार को भी वह यह सब बता चुका था। परिजनों ने परेशान होकर लड़की का विवाह कर दिया।

- Install Android App -

आरोप है कि शिक्षक ने साल 2020 में छात्रा के साथ दुराचार किया। इसके बाद भी वह पीड़िता के पीछे पड़ा हुआ है।जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है कि यहां रहने वाली क्लास 8 की छात्रा के साथ कंपोजिट सरकारी स्कूल के शिक्षक ने ही संबंध बना लिए। उस वक्त मासूम पीड़ित कक्षा-8 की छात्रा थी। दरअसल छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप स्कूल के प्रधानाध्यापक पर ही लगा है, मिली जानकारी के मुताबिक, पद पर तैनात राजेश कुमार ने अपनी ही तैनाती वाली स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8 की छात्रा को अपना हवस का शिकार बनाया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

घर वालों ने शिक्षक से निजात पाने के लिए छात्रा का विवाह 2022 में जनपद गोरखपुर में करवा दिया।आरोप है कि जब छात्रा की शादी का पता आरोपी शिक्षक को पता चला तो उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा दी। इसके बाद ससुराल से भी पीड़िता के संबंध खत्म हो गया ।वर्तमान में पीड़िता मायके चली आई है, मगर आरोपी शिक्षक उसका लगातार पीछा करता रहा।छात्रा ने 9 अगस्त 2023 को थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।आरोप है कि पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया।मगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।