मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ी में एक प्रेमी ने युगल ने मौत के गले लगा लिया है। युवक युवती दोनो ने अपने घर में बिना बताए बाइक पर निकले थे। गांव के बाहर एक पेड़ पर दोनो की लाश झूलती मिली उसी से थोड़ी दूर पर बाइक भी खड़ी मिली।
घटना सोमवार की है जहां एक ओर पूरा गांव होली के रंगो में उत्साह मना रहा था तो दूसरी ओर प्रेमी युगल एक मरने की तैयारी मे लगे हुए थें। पाटन पुलिस के अनुसार युवती द्रौपदी साहू निवासी ग्राम झीट और लड़का खुडमुड़ी का ओम कुमार का आपस में प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वे शादी भी करना चाहते थे परंतु पारिवारिक भय की वजह से उन्होंने घर से भागने का निर्णय लिया था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। ठीक होली के दिन हुई इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हो गए। बताया जाता है कि ग्राम झीट एवं खुडमुड़ी दोनों ही गांव आसपास है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)