jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Crime News :: मुहर्रम जुुलूस के दौरान गायब हुई नाबालिग से खेत में दो लोगो ने किया गैैंगरेप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिहार| अररिया जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। यहाँ मातम मना रहे मोहम्मद अशफाक और मोहम्मद मुमताज नाम के 2 युवकों ने खेत में ले जाकर पीड़िता के साथ तब तक दुष्कर्म किया, जब तक वो बेहोश नहीं हो गई।गैंगरेप के कारण बेहोश हो जाने के बाद दोनों आरोपितों ने पीड़ित लड़की को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। ग्रमीणों ने दोनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना शुक्रवार (28 जुलाई 2023) रात की है

- Install Android App -

मामला अररिया जिले के थानाक्षेत्र फारबिसगंज का है। पीड़िता नाबालिग की माँ ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 9 बजे उनकी 17 वर्षीया बेटी मुहर्रम जुलूस में लाठी करतब देखने के लिए घर से बाहर गई थी। मुहर्रम जुलूस के शोर-शराबे के बीच दोनों आरोपितों (मोहम्मद अशफाक और मोहम्मद मुमताज) ने नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठा लिया। खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।जब परिजनों ने अपनी बच्ची की तलाश की तो वह थोड़ी दूर एक खेत में नग्न हालात में मिली, उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने लड़की की माँ की तहरीर पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी।