jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

सागर : चमत्कारी जल से बीमारियां ठीक होने का दावा, नहाने को उमड़ रही भीड़

सागर। यूपी-एमपी की सीमा से सटे सागर के उत्तर वन मंडल के जंगल में एक रहस्यमई जल स्त्रोत का पता चला है। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस जलस्त्रोत (झिरिया) की जानकारी एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गई। उसका कहना है कि इस झिरिया के पानी से नहाने पर फोड़े-फुंसी सहित स्किन की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। उसने खुद के साथ ऐसा होने का दावा भी किया। इसके बाद से इस पानी को चमत्कारिक मानकर लोग स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। एमपी के साथ यूपी से भी रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

सागर के उत्तर वन मंडल की मालथौन रेंज की नौनिया और सेसई बीट के जंगल से गुजरते समय सेसई निवासी पहलवान पटेल नाम के व्यक्ति को एक पत्थर नजर आया। उसने कौतूहलवश उस पत्थर को हटाया, तो उसे दो-तीन सीढ़ियां दिखाई दीं और एक झिरिया नजर आई। जब उसने उस स्थान को साफ किया तो और सीढ़ियां नजर आई।

- Install Android App -

फिर पहलवान पटेल ने आसपास खुदाई कि तो वहां करीब 9 सीढ़ियां दिखाई पड़ीं और करीब 15 फीट की गहराई में पानी नजर आया। पहलवान को ये सब एक चमत्कार लगा और उसने पानी से अपने हाथ-पैर धुल लिए. पहलवान पटेल के अनुसार, “उसके हाथ में एक फोड़ा था जो इस पानी से हाथ धुलने के बाद बिल्कुल ठीक हो गया।”

कई लोगों ने इस पानी से बीमारी ठीक होने का किया दावा

पहलवान पटेल अपने साथ हुए कथित चमत्कार का जिक्र हर जगह करने लगा। देखते ही देखते ये बात आसपास के क्षेत्र में फैल गई। खबर सुन बरोदिया कलां निवासी छोटू पठान नामक युवक उस झिरिया के पास पहुंचा और उसने उस पानी से स्नान किया। छोटू पठान के अनुसार, “उसके हाथ-पैर जाम जैसे हो गए थे। कामकाज करने में दिक्कत होती थी, लेकिन रहस्यमई झिरिया के पानी से नहाने के बाद से उसको आराम है।”

वहीं, सेसई गांव निवासी रोहित लोधी की आंख के पास एक गांठ थी, जिसकी वजह से उसे देखने में बहुत दिक्कत होती थी। जब उसने इस झिरिया के चमत्कार के बारे में सुना तो वो भी स्नान करने पहुंच गया। रोहित लोधी का दावा है कि यहां स्नान करने के बाद से ही उसको आराम है।