jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

खातेगांव जनपद पंचायत में तनावमुक्त जीवन अल्प विराम कार्यक्रम सम्पन्न

खातेगांव। दम संस्थान एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खातेगांव द्वारा जनपद पंचायत के सभा गृह में एक दिवसीय अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के लगभग 65अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीवन की आपाधापी में स्वयं के साथ एक मुलाकात तथा जीवन में हर कार्य को प्रसन्नता के साथ करना, जिससे कार्य करने पर तनाव ना हो। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत खातेगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कटारिया विशेष अतिथि जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सचिन सिंपी जनपद पंचायत के लेखपाल आर. आर. राजोरिया उपस्थित थे।

- Install Android App -

मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कटारिया द्वारा बताया गया कि किसी भी काम को तनाव लेकर नहीं करना चाहिए आप का काम आप को ही करना है फिर जो समय हमारे कार्य को करने का हैं उसको समय सीमा में पूरा करे किंतु तनाव नहीं ले आनंद के साथ करे तनाव से बीमारी हो सकती हैं शरीर को स्वस्थ रखना हे तो चिंता मुक्त होकर कार्य करे जिला समन्वयक सचिन सिंपी द्वारा जीवन में अल्प विराम की आवश्यकता है उसी प्रकार कार्य को चिंता मुक्त होकर करना ही अल्प विराम है कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर पवन परिहार जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न अभ्यासों के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई।

प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अल्प विराम कार्यक्रम ने उन्हें मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने माना कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकुशलता बढ़ाने और जीवन में आनंद लाने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इस दौरान जन अभियान परिषद के नवांकुर समिति के हीरालाल गहलोत हरिओम परमार लक्ष्मीनारायण धनवारे अशोक यादव राजेश पंवार परामर्शदाता रोशनी परमार राहुल मानधनिया अभिषेक चौबे मोहन सिंह राजपूत कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार हीरालाल गहलोत द्वारा किया गया ।