jhankar
ब्रेकिंग
घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई

देर रात रात युवक के साथ मारपीट से बनी तनाव की स्थिति सैकड़ो युवाओं ने थाने का किया घेराव

केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। शहर में देर रात युवक के साथ मारपीट से तनाव की स्थिति बन गयी जब दो युवकों ने पुराने विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि युवक छोटू मालवीय रात के समय अपने घर जा रहा था कि उसे बराखड़ रोड पर उसे शेख फहीम और सोनू ने रोककर मारपीट कर दी। घटना की जानकारी लगते ही सेंकड़ों ग्रामीण और नागरिक थाने पहुंच गये और थाने का घेराव कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समझाने पर सभी थाने से चलकर घटना स्थल पर पहुंच गये। स्थिति बिगड़ते देख ज प्रतिनिधियों और अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग अपने घर चले गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एडीशनल एस पी अभिषेक राजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की है ।

- Install Android App -

पीड़ित युवक को गंभीर चौंटे होने से प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम जिला अस्पताल भेजा है पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। स्थिति काबू मे है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि किसी भी स्थिति मे आरोपियों को बखशा नही जाएगा। उनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी कर लिया जायेगी।