jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री सारंग ने हरदा के दो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बिहार में आज चुनाव प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया हैं। इसी के साथ ही प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव बिहार जाएंगे। जहां वे दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र के कदमकुआं और विक्रम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती विद्यालय कीड़ा मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगे।

- Install Android App -

बिहार के मेरे भाई-बहनों, पटना की पुण्यभूमि पर आपसे मिलने, आपके बीच आ रहा हूं। इस दौरान NDA प्रत्याशियों के समर्थन में कुम्हरार और विक्रम विधानसभा में नामांकन जनसभाओं को संबोधित करूंगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव विधानसभा कुम्हरार में पार्टी के प्रत्याशी संजय गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। विक्रम विधानसभा में पार्वती उच्चतर विद्यालय के खेड़ा मैदान में आयोजित सभा में शामिल होंगे। सीएम डॉ यादव विक्रम निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में जनसंपर्क भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।

बिहार में दो चरणों में चुनाव
आपको बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों पर और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।