jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा जहाज

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और उप प्रधानमंत्री शेख मंसूर बिन जायेद अल नहयान ने अपनी मेगा यॉट्स के शाही कलेक्शन में एक और बेशकीमती नाम जोड़ लिया है। उन्होंने फ्लाइंग फॉक्स नामक लक्जरी मेगा यॉट खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 450 मिलियन डॉलर (3,750 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। यह यॉट उनकी शानदार फ्लीट का तीसरा और बेहद अनोखा जहाज है। क्राउन प्रिंस शेख मंसूर के पास पहले से ही दो मेगा यॉट्स – ‘ब्लू’ और ‘एप्लस’ मौजूद हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी यॉट्स में शामिल हैं। अब ‘फ्लाइंग फॉक्स’ के जुड़ने से उनकी फ्लीट और भी भव्य हो गई है।

तीन यॉट्स की एक शाही फ्लीट
ब्लू : इसकी लंबाई 525 फीट है और कीमत की बात करें तो 600 मिलियन डॉलर है। इसमें मेहमानों की क्षमता 48 है और 24 लक्जरी केबिन हैं। इसके रखरखाव में प्रतिवर्ष 60 मिलियन डॉलर का खर्च आता है।

- Install Android App -

एप्लस : इसकी लंबाई 483 फीट है, जबकि इसकी कीमत 450 मिलियन डॉलर बताई गई है। इसमें कुल मेहमानों की क्षमता 62 है और इसमें लक्जरी केबिन 26 बने हुए हैं। इसके रखरखाव करीब 45 मिलियन डॉलर का प्रतिवर्ष खर्च आता है।

फ्लाइंग फॉक्स: इसकी लंबाई 446 फीट है और इसकी कीमत 450 मिलियन डॉलर है। इसमें मेहमानों की क्षमता 25 है। इस यॉट की खूबी यह है कि इसमें स्पा, सिनेमा हॉल, भव्य सैलून मौजूद हैं।