jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

टैरिफ विवाद के बीच शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुंबई। अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बीच ही भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही ऑटो, फार्मा व बैंकिंग शेयरों में बिकवाली हावी रहने से आई है। आज बीएसई मिडकैप व स्मालकैप के शेयर भी गिरे।। इसके अलावा बीएसई के सभी सेक्टरों में भी गिरावट रही। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 765.47 अंक टूटकर 79,857.79 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी निफ्टी 232.85 अंक नीचे आकर 24,363.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई पर आज 3,038 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 984 शेयरों में तेजी रही। वहीं 1,969 शेयरों में गिरावट रही जबकि 85 शेयरों पर कोई प्रभाव नहीं नहीं पड़ा।

- Install Android App -

आज सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ और ये 64 रुपये की गिरावट के साथ ही 1,858.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं अदानी एंटरप्राइज़ का शेयर 71.70 रुपये नीचे आकर 2,178.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। श्रीराम फाइनेंस का शेयर 17.70 रुपये की गिरावट के साथ 609.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर 24.90 रुपये की गिरावट के साथ 782.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर में 66.90 रुपये की गिरावट आई और ये 3,144.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं गत दिवस बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था।