jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Damoh News: गोलियों की गूंज से दहला दमोह, लोगो में दहशत आखिर क्यों और किसने चलाई गोलियां

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह।अचानक ही शहर के पालिटेक्निक कालेज के पास किशन तलैया से लगतार गालियां चलने की आवाजें आने लगी। गोलियों की गूंज से दहशतजदा लोग डर कर घर से बाहर आ गए। घबराए लोग एक दूसरे से पूछ रहे कि आखिर ये क्या रहा है। कोई कह रहा था कि पुलिस फायरिंग कर रही है। अब इस दशहत के माहौल हर एक के दिमाग में यही सवाल उठ रहा था कि आखिर पुलिस किस पर फायरिंग कर रही है। अब धीरे धीरे लोग उस स्थान तक पहुंच ही गए जहां से गोलियों की दनादन चलने की आवाजें आ रही थी।

- Install Android App -

गोलियां चलने के कारण पता चलने से मिली राहत

लोगो ने जब वहां पर जाकर देखा तो उन्हे राहत मिली यह कोई मुठभेड़ वाली फायरिंग नही थी हां मगर अभ्यास उसी का हो रहा था। जिला पुलिस बल के कर्मचारियों को फायरिंग का अभ्यास एक सप्ताह के लिए कराया जा रहा है।इसे चांदमारी कहा जाता है और हर साल एक सप्‍ताह के लिए पुलिस के जवानों से यह अभ्‍यास कराया जाता है। जवानों को लक्ष्य दिया जाता है कि उनका हाथ व तरीका बदला तो नहीं। यह अभ्‍यास हर प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में निपटने में मदद करता है।पुलिस बल की शारीरिक अभ्यास के साथ गोली चालन आदि की प्रक्रियाओं का अभ्यास भी जरुरी होता है।शहरी व कस्बाई क्षेत्रों में गोली चलाने की आवश्यकता कम होती है वह सिर्फ परिस्थतियां बिगड़ने के दौरान पुलिस को गोलियां चलानी पड़ती है और ऐसा बहुत कम होता हैं इसलिए अभ्यास बहुत आवश्यक है।