jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

जबलपुर में दीप महोत्सव का आयोजन, नर्मदा तट गौरी घाट पर 51 हजार दीप जलाए

जबलपुर। पूरे देश में दीपावली की धूम है। मध्य प्रदेश में भी रविवार को छोटी दीपावली मनाई जा रही है। दापीवली की पूर्व संध्या यानी कि छोटी दीपावली के मौके पर संस्कारधानी जबलपुर में दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्मदा तट गौरी घाट पर 51 हजार दीप जलाकर दीप उत्सव मनाया गया। इस दौरान हजारों की तादाद लोग जुटे।

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व कार्यक्रम का आयोजन

- Install Android App -

कैबिनेट मंत्री और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिया समृद्धि के नाम का संदेश देते हुए नर्मदा तट दीपों की रोशनी से जगमगा गया। इस मौके पर मां नर्मदा की महा आरती आयोजित हुई इसके बाद लेजर शो और भव्य आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया।

वहीं कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी घाट पर दीप जलाने के लिए सपरिवार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘दीपावली का पर्व बहुत पावन है। ये भगवान राम की असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हमने जबलपुर में पिछले 4-5 सालों में हमने तय किया था कि हम मां नर्मदा के तट पर दीप उत्सव मनाएंगे। तभी से हर साल यहां दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।’