jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

दिवाली और छठ के लिए भोपाल मंडल से तीन स्पेशल ट्रेनें संचालित

भोपाल। दिवाली और छठ त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल से होकर तीन स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें रानी कमलापति-दानापुर, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर और रीवा-हडपसर के बीच चलेंगी, जिससे यात्रियों को त्योहारी सीजन में अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

- Install Android App -

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को सुबह 11:00 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा।