jhankar
ब्रेकिंग
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा नीमच : हाईवे पर 3 गाड़ियों में टक्कर, स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत 3 की मौत

आगामी एशिया कप के लिए नवोदित ओमान ने टीम की घोषणा की

मस्कट। ओमान अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा करने वाली नवीनतम टीम बन गई है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज जतिंदर सिंह आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में ओमान की कप्तानी करेंगे। टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान, मेजबान यूएई और भारत के साथ रखा गया है। 17 सदस्यीय टीम में पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़यिों से अलग खिलाड़ी शामिल हैं। कुल चार नए चेहरे – सुफियान यूसुफ, ज़िक्रिया इस्लाम, फैसल शाह और नदीम खान – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के लिए तैयार हैं। आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह ओमान का एशिया कप में पहला प्रदर्शन होगा और मुख्य कोच दलीप मेंडिस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि टीम क्या हासिल कर पाती है। मेंडिस ने कहा, ‘यह सच है कि हम एशिया कप में हिस्सा ले रहे हैं – यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और हमारे खिलाड़यिों के लिए वैश्विक मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक शानदार अवसर है। भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए एक यादगार पल होता है। एक तेज-तर्रार टी20 मैच में कुछ भी हो सकता है, जहां एक शानदार ओवर सब कुछ बदल सकता है।’ मेंडिस ने कहा,’ओमान एशिया कप में अनुभव और युवाओं के मिश्रण के साथ उतर रहा है, जो एशिया की क्रिकेट की महाशक्तियों के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने के लिए द्दढ़ है। यह टूर्नामेंट न केवल उनके कौशल का, बल्कि खेल के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मंचों में से एक पर उनकी मानसिक द्दढ़ता का भी परीक्षण करेगा।’

- Install Android App -

ओमान टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

ओमान का एशिया कप 2025 कार्यक्रम :
12 सितंबर – बनाम पाकिस्तान
15 सितंबर – बनाम यूएई
19 सितंबर – बनाम भारत।