jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

भ्रष्टाचार के आरोप के बाद डिप्टी रेंजर ने आत्महत्या की कोशिश की

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के नेपानगर में एक बड़ी घटना घटी है। न्यू कॉलोनी में डेप्युटी रेंजर ने खुद को गोली मार ली है। गोली उन्होंने पेट में मारी है। बताया जा रहा है कि डेप्युटी रेंजर 16 सितंबर को रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद से तनाव में थे। अब घटना से हड़कंप मच गया है। डेप्युटी रेंजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पेट में मारी गोली
दरअसल, बुरहानपुर स्थित नेपानगर की न्यू कॉलोनी में सोमवार दोपहर वन विभाग के धूलकोट रेंज में पदस्थ डेप्युटी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन ने खुद को पेट में गोली मारकर घायल कर लिया। पुलिस और परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। पेट से काफी खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बुरहानपुर रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज चल रहा है। अस्पताल में परिजन और वन विभाग के लोग पहुंचे हुए हैं।

- Install Android App -

चार हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ाए
डेप्युटी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन को 16 सितंबर को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा वह डावर निवासी अंबा की शिकायत पर चार हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुए थे। नेपा थाने के एएसआई शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि डेप्युटी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लगाए हैं गंभीर आरोप
वहीं, डेप्युटी रेंजर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। उन्होंने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही उनके नाम भी लिखे हैं। इनमें रेंजर शंकर सिंह चौहान, वनपाल नारायण, शिकायतकर्ता सदाशिव डावर, दिलीप बामन्या और नवल है। डेप्युटी रेंजर ने आगे लिखा कि मुझे साजिश के तहत लोकायुक्त में फंसाया गया है, जिसकी वजह से मेरी छवि खराब हुई है। इसी वजह से यह कदम उठा रहा हूं।