jhankar
ब्रेकिंग
शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेसियों ने एसडीएम विजय राय को सोफा ज्ञापन  सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी खबर: भावांतर योजना में पंजीयन 3 अक्टूबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन

Harda News: देवारण्य योजना के तहत आयुष विभाग ने किसानों को प्रशिक्षित किया

हरदा : मध्य प्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड एवं देवारण्य योजना के तहत शुक्रवार को आयुष विभाग हरदा द्वारा किसानों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी परिसर में आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने धनवंतरी पूजन एवं माल्यार्पण कर किया। डॉ. गौड़ा ने योजना के संबंध में किसानों से संवाद किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. सर्वेश कुमार एवं डॉ ओ. पी. भारती द्वारा औषधीय पौधों की कृषि एवं उनके विक्रय के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए गए। प्रशिक्षण में आए किसानों के द्वारा नई उपलब्धियों के विषय में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर किसान श्री नंदकिशोर इंगले, श्री सुनील तेलंग, श्री परमानंद पंवार, श्री आशीष काशिव आदि उपस्थित रहे। आयुष विभाग की ओर से आभार प्रदर्शन डॉ. मुकेश वर्मा द्वारा किया गया।