jhankar
ब्रेकिंग
नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित

Harda News: स्वरोजगार मेले में 151 हितग्राहियों को 1.61 करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृत

हरदा : पॉलेटेक्निक कॉलेज हरदा में जिला प्रशासन एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यकम में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकम में विधायक डॉ. दोगने ने विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना के तहत उपस्थित हितग्राहियों को मंच से स्वीकृत एवं वितरण पत्र प्रदान किये। महाप्रबन्धक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सचिन रोमड़े ने बताया कि स्वरोजगार मेले में विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं में कुल 151 हितग्राहियों को   161.13 लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया, जिससे 179 को युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। रोजगार मेले में रोजगार कार्यालय द्वारा आमंत्रित कम्पनियों प्राकृतिक चिकित्सक भोपाल, आरसेटी हरदा, एल आई सी. हरदा, नवविकास बायो भोपाल, जेड प्लस एकेडमी हरदा द्वारा कुल 96 आवेदकों को बीमा अभिकर्ता, सेल्समेन, प्रशिक्षु कर्मी के पदों के लिए चयन किया गया।