jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

Dewas Breaking News: तेज रफ्तार कार पलटी, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

देवास : देवास जिले के खातेगांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बताया जाता है की टवेरा कार में 13 लोग सवार थे। आपस में रिश्तेदार ये सभी लोग कहीं जा रहे थे। तभी इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर कलवार के पास इनकी कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगो ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

- Install Android App -

कन्नौद टीआई तहजीब काजी ने बताया कि कार इंदौर से हरदा जा रही थी। हादसे के दौरान कार के चारों गेट खुल गए। जिससे अंदर बैठे लोग बाहर गिर गए। इनमें झाबुआ के ताला गांव के रहने वाले पीयूष बावरिया (35) और रतलाम जिले के जावरा की रहने वाली सरोज भंडारी (58) की मौत हो गई। अन्य घायलों को इंदौर रेफर किया गया।