jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

Dewas News : जमीन विवाद में देवर ने किया भाभी का मर्डर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। जिले के उदयनगर में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर रिश्ते लगने वाली भाभी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला सुमनबाई पत्नी रमेश नाचनबोर स्थित अपने खेत पर सो रही थी।इसी दौरान आरोपी लालसिंह अपने बेटे के साथ मिलकर महिला को किसी बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया जहां लकड़ी से वार कर उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने संभावित लोगो से पूछताछ की । मिली जानकारी को आधार बनाकर संदेह के आधार पर लालसिंह को हिरासत में लिया। लालसिंह ने पुलिस को बताया कि सुमनबाई निसंतान थी और अपने पति को कहती थी कि जमीन बेचकर अपने गांव चले जाए। इसी चक्कर में कुछ जमीन उन्होने बेच दी। लालसिंह को यह बात अच्छी नही लग रही थी कि रमेश जमीन बेचकर जाए। लालसिंह और रमेश चचेरे भाई हैं।इसी कारण उसने मौका पाकर सुमन बाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित लालसिंह और बेटे महेश को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बाइक व लकड़ी जब्त की।