jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Dindori News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के बेड पर सो रहा कुत्ता

आपने खबर पढ़ी होगी बेड की कमी के चलते अस्पताल के दरवाजे पर महिला का प्रसव हुआ | एक स्वास्थ्य केंद्र ऐसा है, जहां पर बेड पर कुत्ता आराम फरमा रहा है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 डिंडोरी : अस्पताल के साफ सुथरे बेड पर एक कुत्ता के सोते हुए का विडिया वायरल हो रहा है। इससे अस्पताल प्रबंधन पर सवालिया निशान उठ रहे है। जिले के मेहदवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अमले की लगातार लापरवाही सामने आ रही है। मरीजों के लिए अस्पताल में लगे साफ सुथरे बेड में एक कुत्ते की सोते हुए फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। सूत्रों की माने तो अस्पताल में स्टाफ की कमी है जो यहाँ पर कार्यरत कर्मचारी है वह भी समय पर नही पहुचते है। वहीं पूर्व में कलेक्टर द्वारा भी यहां पर निरीक्षण के दौरान आवश्यक समझाईश दी गई थी | मगर बात वही ढांक के तीन पात है। अब ये कुत्ते के सोने वाले विडियों के वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। दूसरा यह भी है आदिवासी अंचल होने से सरकारी अधिकारियो का ध्यान कम ही इधर जाता है। इधर मामले में बीएमओ पल्ला झाड़ते हुए स्टाफ की कमी का हवाला दिया गया है। लोगो का कहना है | कि यहां आदिवासी ग्रामीण अंचल में सरकार का ध्यान कम जाता है | मांग के बाद भी यहां पर डाक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी है। अब स्थिति यह बन गई है | कि इंसानो के अस्पताल मे जानवर आराम फरमा रहे है। विडियों वायरल होने के बाद लोग कह रहे है कि अब तो कुत्तों की मौज हो गई है।