jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Mohan Yadav Road Show Indore: इंदौर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का रोड शो आज, जनता जर्नादन का करेंगे धन्यवाद

आज शाम को इंदौर मुख्यमंत्री मोहन यादव जनता जर्नादन द्वारा भाजपा को अप्रत्याशित जीत दिलाने और उन्हे मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रोड शो के माध्यम से आभार प्रकट कर धन्यवाद देगें।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : म.प्र. के मुखिया डा.मोहन यादव आज बुधवार की शाम को इंदौर में पहुचेगें जहां एक रोड शो में शामिल होगें। इसके बाद विश्राम बाग पहुंचकर यहां स्क्रैप मटेरियल से बने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का लोकार्पण भी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शाम चार बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से बड़ा गणेश मंदिर मे सवा चार बजे दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर से ही शुरु होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 5:30 को बजे राजवाड़ा में एक स्थानीय कार्यक्रम शिरकत करेगें और एलिवेटेड कारिडोर का शिलान्यास भी करेंगे।

वहीं शाम 6:30 को सीएम यादव विश्राम बाग पहुचेगें जहां पर स्क्रैप मटेरियल से बने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का लोकार्पण भी करेंगे। शाम सात बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम का रोड शो शहर की तीन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। यह विधानसभा क्षेत्र एक के बड़ा गणपति से शुरू होकर विधानसभा क्षेत्र तीन में आने वाले राजवाड़ा पर समाप्त होगा। रोड शो का कुछ हिस्सा विधानसभा क्षेत्र चार से लगने वाले इलाके से भी गुजरेगा।