jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Dindori News: ऑनलाइन सामान बुलाने पर हार्डवेयर व्यापारी से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी

डिंडोरी : ऑनलाइन सामान बुलाने पर व्यापारी से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। फरियादी व्यापारी अजय कुमार तिवारी उम्र 48 वर्ष निवासी शहर के वार्ड क्रमांक 10 स्टेट बैंक तिराहा के पास प्लाईवुड के थोक विक्रेता का कार्य करते हैं। व्यापारी ने गुरुवार को सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की 16 दिसंबर 2023 को अज्ञात व्यक्ति ने 6 टन वाइंडिंग वायरलेस लेनदेन की बात व्हाट्सएप डील की थी डील के मुताबिक 1179000 का आरटीजीएस कर दिया गया ।

- Install Android App -

18 दिसंबर को वाइंडिंग वायर के साथ अन्य सामान का 6 टन का आर्डर बढ़कर 10 टन कर दिया गया जिसका भुगतान 448500 का भुगतान किया गया। 19 दिसंबर को पुनः उक्त व्यक्ति के कहने पर 10 टन से 16 टन का कर दिया जिसके अंतर की राशि का भुगतान किया गया 20 दिसंबर को संबंध व्यक्ति के कहने पर पुनः 16 टन से 20 तन का आर्डर किया गया।

जिसका भुगतान 162000 किया गया इस प्रकार से कुल 1175000का भुगतान ऑर्डर का एडवांस मेरे द्वारा किया गया। फरियादी व्यापारी ने बताया कि मेरे द्वारा उसके बताये खाता मे रुपया भेज दिया गया । व्यापारी ने पुलिस को बताया कि संबंधित व्यक्ति ने मैसेज किया कि माल लेकर गाड़ी 200 किलोमीटर दूर आ गई है और वहां का टायर खराब हो गया है ड्राइवर का नंबर भेज रहा हूं।बाकि उसको पेमेंट दे देना उसने गाड़ी का नंबर और बिल्टी नंबर गेट के पास कुछ भी नहीं भेजा अब फोन लगाने पर अब व्यक्ति फोन नहीं उठा रहा है इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति ने माल भेजने के लिए रुपया लेकर लेनदेन में धोखाधड़ी की है उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अनिल जैन बताया था । पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।