jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

रैपर फ्रेंच मोंटाना से सगाई कर चर्चा में आई दुबई की राजकुमारी शेखा महरा

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा महरा फिर चर्चा में हैं। खबर है कि शेखा माहरा ने मशहूर मोरक्कन-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना से सगाई कर ली है। मोंटाना के एक प्रतिनिधि ने बताया कि जोड़े ने इसी साल जून में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया। साल की शुरुआत में उनका रोमांस पहली बार सार्वजनिक हुआ था, जब यह जोड़ा पेरिस में एक फैशन इवेंट्स के दौरान हाथ में हाथ डाले दिखाई दिया।

- Install Android App -

शेखा माहरा ने बीते साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने पति मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम को तलाक दे दिया था। दोनों ने मई 2023 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। शेखा माहरा ने पोस्ट के जरिए तलाक की घोषणा की थी जो खूब सुर्खियां बना था। उन्होंने अपने पूर्व पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था।

दुबई की राजकुमारी ने पोस्ट में लिखा था, डियर हसबैंड, चूंकि आप अपने दूसरे साथियों के साथ बिजी हैं, इसलिए मैं अपने तलाक की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपको तलाक देती हूं। अपना ख्याल रखना। आपकी पूर्व पत्नी। तलाक के बाद उन्होंने अपने ब्रांड माहरा एम1 के तहत डिवोर्स नाम से परफ्यूम लाइन भी लांच की।