मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दुर्ग | जिले के उतई के ग्राम गोड़पेंड्री भाठापारा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। चपेट में लेने के बाद आरोपित कार चालक बाइक सवार को कुछ दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उतई पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।
सड़क पार करनेे के दौरान कार नेे मारी टक्कर
पुलिस ने बताया कि ग्राम सांतरा निवासी दुर्गश पटेल बीते छह जुलाई की सुबह अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। रास्ते में ग्राम गोड़पेंड्री में पानी टंकी के पास भाठापारा में सड़क पार करते समय एक कार क्रमांक सीजी-07 सीए 9812 ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुर्गेश देवांगन के सिर और सीने पर गंभीर चोट आई। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार काफी अधिक होने के कारण उसका चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका था। जिसके चलते ये घटना हुई है।

