jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 18 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रतलाम: मोमोज की दुकान पर 'घूरने' को लेकर हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे रायसेन में सनसनी: डिप्टी जेलर समेत दो को गोली मारकर युवक ने दी जान हरदा में यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, कई वाहनों से वसूला जुर्माना Big news : युवक पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस रीवा में यूजीसी के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मांग पर कार्रवाई: इंदौर में स्पीकर और डीजे पर रोक बड़वानी में शिक्षा की दुर्दशा; गाय-बकरियों के तबेले में ठूंसे गए 40 आदिवासी बच्चे! पोर्न स्टार बनाने की सनक में पति ने किया अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुफ्त इलाज का अंत! आयुष्मान और BPL कार्डधारकों को अब भुगतान करना होगा

भोपाल। एमपी के भोपाल शहर में जयप्रकाश जिला अस्पताल में नि:शुल्क एमआरआइ जांच अचानक बंद हो गई है। पीपीपी मॉडल पर संचालित एमआरआइ केंद्र ने ओपीडी के मरीजों की मुफ्त जांच से इनकार कर दिया। आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारकों को अब इस जरूरी जांच के लिए कम से कम 1500 रुपए और जरूरत के अनुसार 3000 से 6000 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं।

पिछले दिनों तक जेपी अस्पताल में ओपीडी के आयुष्मान और बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त एमआरआइ जांच की सुविधा मिल रही थी। लेकिन सरकार द्वारा करीब 50 लाख रुपए से अधिक का भुगतान लंबित रहने पर एजेंसी ने हाथ खड़े कर दिए। बीते दिनों सात-आठ मरीजों की जांच से साफ इनकार कर दिया गया। इससे इलाज की रफ्तार थम गई और मरीजों की परेशानी बढ़ गई।
अन्य जिलों में भी संकट, सेवाएं ठप

भुगतान अटकने के कारण इंदौर और ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में भी आयुष्मान और बीपीएल कार्डधारकों की एमआरआइ सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जिन मरीजों को तत्काल जांच की जरूरत है, उन्हें निजी खर्च पर जांच करानी पड़ रही है। तीनों जिलों में निजी एजेंसियों का दो करोड़ रुपए से अधिक भुगतान बकाया बताया जा रहा है। जल्द बजट जारी नहीं हुआ, तो सेवाएं भी ठप होने की आशंका है।

- Install Android App -

सेंटर संचालक एजेंसी का कहना है कि पिछले एक साल से भुगतान नहीं मिला है। मशीनों की ईएमआइ, रखरखाव और स्टाफ का वेतन देना संभव नहीं हो पा रहा। कई बार शासन स्तर पर पत्राचार किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकला। मजबूरी में मुफ्त सेवाएं बंद करनी पड़ीं। रतन सिंह, ऑपरेशन हेड, कृष्णा डायग्नॉस्टिक सेंटर
प्रशासन का आश्वासन

सीएमएचओ कार्यालय का कहना है कि बकाया भुगतान का मामला संज्ञान में है। भुगतान राज्य स्तर से होता है, इसलिए समय लग रहा है। संबंधित विभाग और आयुष्मान सेल से समन्वय कर जल्द बजट जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

-डॉ. मनीष शर्मा, सीएमएचओ, भोपाल