कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा देश भर के करोड़ों नौकरी पैसा व्यक्ति लाभ उठा रहे हैं। अगर आप भी EPFO के निवेशक है, तो आज इस आर्टिकल में आपको EPFO केवाईसी अपडेट के संबंध में प्रदान की जा रही जरूरी जानकारी को ध्यान से देखना होगा। EPFO ने खाताधारकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। केवाईसी से जुड़ी सारी जानकारी आज इस आर्टिकल में आपको प्रदान कीजाएगी।
EPFO के लिए केवाईसी है जरूरी –
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा सभी खाताधारकों के लिए केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। ईपीएफओ में निवेश करने वाले कर्मचारी नागरिक को अपने खाते की केवाईसी करवाना होगा। आज इस आर्टिकल में आपको केवाईसी करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। किस प्रकार आप घर बैठे ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।
EPFO KYC के लिए जरूरी दस्तावेज –
ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। केवाईसी को करने के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकारहै।
1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. बैंक पासबुक
4. UAN नंबर
5. ड्राइविंग लाइसेंस
6. वोटर आईडी कार्ड
7. राशन कार्ड
8. मोबाइल नंबर
9. ईमेल आईडी
ऐसे करें घर बैठे EPFO KYC UPDATE –
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार समस्त कर्मचारियों को केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है। आगे बताइए जारी प्रक्रिया के अनुसार आप घर बैठे केवाईसी कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे सर्विस वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
3. यहां पर दिखाई दे रहे फॉर एम्पलाइज सेक्शन वाले विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
4. अब आपको UAN सदस्य पोर्टल वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
5. अब यहां दिखाई दे रहे केवाईसी वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
6. आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमें दिए गए दस्तावेज का चयन करना होगा।
7. यहां आपको अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी। 8. आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
9. ओटीपी के जरिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
10. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद केवाईसी अपडेट प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इस प्रकार आप घर बैठे ईपीएफओ के अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से केवाईसी अपडेट प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)