jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

PM Kisan 17th Installment Date: इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त, देखे पूरी जानकारी

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का पैसा बहुत ही जल्द किसानों के खाते में सरकार द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा। हाल ही में आ रही सूचना के अनुसार भारत सरकार पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का पैसा सभी लाभार्थी 11 करोड़ से अधिक किसानों को जून महीने के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। इसको लेकर सरकार द्वारा सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज इस आर्टिकल में आपको पीएम किसान योजना की अगली किस जुड़े सभी जरूरी जानकारियां प्रदान की जाएगी।

भारत सरकार द्वारा देश भर के किसानों के लिए चलाई जा रही पीएम किसान योजना में अब तक सरकार ने किसानों के खाते में 16 किस्तों का भुगतान कर दिया है। और अब इस योजना की 17वीं किस्त का भुगतान किसानों के खाते में किया जाएगा। भारत सरकार इस योजना में लाभार्थी किसानों को हर 4 महीने के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करती है। सालाना इस योजना के अंतर्गत किसान ₹6000 प्राप्त करता है। यह पैसा सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।

17वी किस्त में मिलेगा 2000 रुपए का लाभ –

जिन किसानों को पीएम किसान योजना की 17वी किस्त का इंतजार है, उन सभी किसानों को सरकार द्वारा योजना की इस किस्त के दौरान ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिन किसानों को इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि बढ़ाने की उम्मीद है। उन सभी किसानों को बताना चाहते हैं, कि भारत सरकार ने फिलहाल इस योजना में राशि को बढ़ाने पर विचार नहीं किया है जिन किसानों को अब तक इस योजना में ₹2000 आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हो रही थी, उन्हें आगे भी इस योजना के अंतर्गत ₹2000 ही प्राप्त होंगे।

इस दिन आएगा 17वी किस्त का पैसा –

- Install Android App -

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। हाल ही में भारत सरकार ने फरवरी के महीने में इस योजना की 16वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था इसके बाद 4 महीने के अंतराल यानी कि मई और जून के महीने में इस योजना का पैसा फिर से किसानों को ट्रांसफर किया जाएगा। आ रही खबरों के अनुसार 15 मई से लेकर 25 जून के बीच किसानों के खाते में भारत सरकार द्वारा योजना की 17वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।

सिर्फ इन किसानों को मिलेगा अगली किस्त का पैसा –

पीएम किसान योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार सभी किसानों को अपने पीएम किसान योजना खाते की केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अब तक योजना में अपनी केवाईसी नहीं कराई है उन सभी किसानों को अगली किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। अगर आपने अब तक इस योजना के अंतर्गत केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो आप सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।

______________

यह भी पढ़े –