jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ की कार्यकारणी का विस्तार

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ की कार्यकारणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ के प्रदेश संरक्षक एवं संस्थापक पार्षद राहुल प्रधान ने आदिवासी संस्कृति, धार्मिक पद्धति, और सामाजिक संरचनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष के लिए आकाश कुशराम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा

आकाश कुशराम ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ युवा नेतृत्व के साथ देशहित, समाजहित और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने संभागीय प्रभारी, संभागीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, और नगर अध्यक्षों की घोषणा की।

नियुक्त पदाधिकारी

- Install Android App -

1. नर्मदापुरम संभागीय प्रभारी: रजत मर्सकोले
2. संभागीय अध्यक्ष: आशीष उइके
3. जिला प्रभारी: संजय युवने
4. जिला अध्यक्ष: राघवेंद्र उइके
5. नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष: शिव उइके
6. इटारसी नगर अध्यक्ष: सचिन प्रधान
7. नगर कार्यकारी अध्यक्ष: सुनील परते
8. नगर प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संचालन: विवेक युवने

विशेष नियुक्ति

– प्रदेश संरक्षक: राहुल प्रधान
– प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी: विनोद वाड़ीबा

समाजिक लोगो ने दी शुभकामनाये

मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ नवगठित कार्यकारणी के गठन पर नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता है। इस महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में रोशन धुर्वे, आशुतोस परते, अमित परते, मोहित मर्सकोले, अजय एके, प्रशांत उईके, अंकित यूवने, अंकित मर्सकोले, शिव उईके, सुमित सेलुकर, रोहित परते, संजय प्रधान, कैलाश उईके, भगवान सलाम, आतिथ्य सिंह, अखलेश काकोडीया, विक्रम ठाकुर, शंकर उईके, अभिषेक धुर्वे, राहुल कुमरे, विजय कावरे, पुष्पेन्द्र काकोडीया, बंटी धुर्वे, मिथुन भलावी, शुभम् उईके, अभिषेक साहिल उईके सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।