jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय

Extramarital Affair : मॉ के बॉयफ्रेंड को दिल दे बैठी बेटी, फिर एक रात

Extramarital Affair : गुजरात से रिश्तों को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें बेटी अपने मां के बॉयफ्रेंड को दिल दे बैठी और फिर उसके बाद एक रात दोनों ने सारी हदे पार कर दी ! गुजरात पुलिस ने महिला की हत्‍या की गुत्‍थी को सुलझाते हुए, उसकी 17 साल की बेटी को धर दबोचा है.

वारदात में शामिल मां के आशिक और उसके दोस्‍त को भी गिरफ्तार किया गया है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मृतक मां का जिस युवक से अफेयर चल रहा था, उसे ही 17 साल की उसकी बेटी भी दिल दे बैठी थे. मां द्वारा इस रिश्‍ते का विरोध किया गया, जिसके चलते उसकी हत्‍या कर दी गई. मृतका की पहचान लक्ष्‍मी भट्ट के रूप में हुई है. उसके आशिक का नाम योगेश ज्‍योतियाना है. वो पेशे से पेंटर है.

Extramarital Affair

- Install Android App -

17 साल की बेटी मां के 37 साल के आशिक योगेश को दिल दे बैठी थी. 13 जुलाई को उसने मां की हत्‍या योगेश और उसके दोस्‍त नरन जोगी की मदद से कर दी थी. लक्ष्‍मी भट्ट ने सात साल पहले जितेंद्र भट्ट नामक शख्‍स से दूसरी शादी की थी. बेटी पहली शादी से पैदा हुई थी. मां का दूसरी शादी के बावजूद योगेश के साथ अफेयर था. बेटी को इस बात की जानकारी थी. वो अक्‍सर योगेश के साथ उसके पेंटिंग के कार्यक्रम में जाया करती थी. धीरे-धीरे वो योगेश के काफी करीब आ गई.

पुलिस के मुताबिक मां की गैर-मौजूदगी में अक्‍सर योगेश उसके घर आया करता था. जब मृतका ने विरोध किया तो मां-बेटी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद बेटी ने मां की हत्‍या करने का पूरा षडयंत्र तैयार किया. घटनास्‍थान से कुछ दूरी पर वो सार्वजनिक समारोह में हिस्‍सा लेने आए थे. बाद में उन्‍होंने समुद्र किनारे घूमने के लिए जाने का प्‍लान बनाया, जहां धारदार हथियार से हमला कर उसने अपनी मां की हत्‍या कर दी. बाद में उन्‍होंने शव को दफनाने का प्रयास किया.

पुलिस के मुताबिक कच्‍छ में समुद्र किनारे लक्ष्‍मी का शव जुलाई के महीने में पड़ा मिला था. इलाके में किसी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई थे, ऐसे में उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था. लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने इस गुत्‍थी को सुलझाया !