jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न

फैशन आइकन मौनी रॉय फिर सुर्खियों में

मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस एवं फैशन आइकन मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मौनी इस बार टॉलीवुड डेब्यू की वजह से चर्चाओं में है। खबर है कि मौनी जल्द ही साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के साथ एक हाई-एनर्जी डांस नंबर में नजर आने वाली हैं, जो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘विश्वंभरा’ का हिस्सा है।

- Install Android App -

फिल्म के सेट से मौनी की एक झलक हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हो गई, जिसने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस वायरल तस्वीर में मौनी एक चमकदार ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनका लुक इस खास गाने के भव्य स्तर की झलक देता है। बताया जा रहा है कि इस गाने को इंडस्ट्री के एक टॉप कोरियोग्राफर डायरेक्ट कर रहे हैं। चिरंजीवी और मौनी की जोड़ी पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह गाना न सिर्फ फिल्म का एक बड़ा आकर्षण होगा, बल्कि मौनी के साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने का भी भव्य मंच साबित होगा। हालांकि फिल्म की टीम ने मौनी के लुक को रिवील न करने की कोशिश की थी, लेकिन लीक हुई तस्वीर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘विश्वंभरा’ को एक बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, और इसमें चिरंजीवी के साथ मौनी की मौजूदगी फिल्म की स्टार पावर को और बढ़ा रही है।

काम के मोर्चे पर भी मौनी रॉय लगातार नए प्रोजेक्ट्स से फैंस को चौंका रही हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों में अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद वह अब फारुक कबीर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज़ ‘सलाकार’ के जरिए डिजिटल स्पेस में वापसी करने जा रही हैं। यह सीरीज़ एक स्टाइलिश स्पाई थ्रिलर होगी।