jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 18 बालिका वर्ग की ट्रायल  शुक्रवार, 20 मार्च 2026 के मुख्य समाचार हरदा : हर्षोल्लास से मनाई महर्षि गौतम जी की जयंती Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... हंडिया : नर्मदा नदी स्थित पुल (ब्रिज) से एक व्यक्ति नदी में गिरा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। हंडिया : नेमावर में गुर्जर शक्ति का प्रदर्शन, एकजुटता के मंच से बदले समीकरणों के संकेत हरदा : 22 मार्च को सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण हरदा आयेंगे। नेहरू स्टेडियम पर होगी जनसभा ! हरदा : एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का हुआ विमोचन प्रेस वार्ता: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने मुख्यमंत्री , प्रभारी मंत्री, भाजपा नेताओं से पूछे सव... हरदा : अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,अशोक पाराशर महामंत्री,संदीप प...

हरदा: बिजली कंपनी के 15 पोल तोड़ने के आरोप में 3 आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

हरदा / मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के हरदा वृत्त के मसनगांव वितरण केन्द्र अंतर्गत गैरकानूनी रूप से बिजली लाइन के 15 पोल तोड़ने पर तीन आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मसनगांव वितरण केन्द्र के सहायक प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार डोले के आवेदन पर थाना छीपाबड द्वारा तेजराम विश्नोई, अनिल विश्नोई एवं अमित विश्नोई के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 324 (5), म.प्र. सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 3, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 139 एवं 140 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

गौरतलब है कि कंपनी मसनगांव वितरण केन्द्र के सहायक प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार डोले ने बताया की मसनगांव केंद्र के 33/11 केवी उप केन्द्र जामली से निकलने वाली नवीन 11 केवी घरेलू लाइन का कार्य किया गया था। जिसमें 27 अक्टूबर 2024 को रात्रि में लगभग 1 बजे श्री सदाशिव पिता श्री कृष्ण बिश्नोई ग्राम बड़नगर के खेत में 8 पोल एवं श्री पवन पिता श्री मुकेश बिश्नोई ग्राम बड़नगर के खेत में 7 पोल, इस तरह से कुल 15 पोल तोड़े गए हैं।

- Install Android App -

इसमें श्री तेजराम पिता श्री जगन्नाथ बिश्नोई निवासी ग्राम बडनगर, श्री अनिल पिता श्रीकृष्ण बिश्नोई निवासी ग्राम हरपालिया तथा श्री अमित पिता श्री अमृतलाल बिश्नोई ग्राम खमलाय एवं उनके साथियों के खिलाफ पोल तोड़ने के आरोप में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि उक्त घटना में 15 पोल टूटने के कारण विद्युत अधोसंरचना एवं कंपनी को हुई 2 लाख रूपये की आर्थिक क्षति के चलते आरोपियों पर कार्यवाही की गई है।

घटना के संबंध में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि कोई भी इस तरह से कंपनी के खिलाफ गैरकानूनी काम न करें, अन्यथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना तथा सजा दोनों का ही प्रावधान है।