jhankar
ब्रेकिंग
डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...

ग्वालियर : जमीन विवाद में फायरिंग, भाजपा नेता से की मारपीट

ग्वालियर। जमीन विवाद पर चार गुंडों ने एक भाजपा और उसके भाई को घेरकर मारपीट की। फावड़ा मारकर उसका पैर तोड़ दिया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिससे घायल युवक के साथी वहां से भाग गए। घटना मुरार थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव गुलाबपुरी में शुक्रवार रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया है। हमलावरों पर मामला दर्ज किया है। हमलावरों में एक नाम बदमाश कपिल यादव का है, जो पहले भी जमीन विवाद पर हमला कर चुका है।

भिंड के उदोतपुरा निवासी 38 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र अमर सिंह भदौरिया भाजपा नेता हैं। वे दिल्ली में भाजपा के बूथ प्रभारी हैं। उनकी जमीन बड़ागांव गुलाबपुरी में है। इस जमीन को लेकर उनका विवाद अमन यादव, कपिल यादव, अमित यादव व रामू यादव से चल रहा है। यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को पूरन अपने भाई विनोद सिंह व अन्य साथियों के साथ जमीन देखने के लिए आया था। जब वह यहां पर पहुंचा तो अमन यादव, कपिल यादव, अमित यादव व रामू यादव यहां पर पत्थर डालकर सड़क डलवा रहे थे। यह देख पूरन व उसके साथियों ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया और पास पड़ा फावड़ा लेकर पूरन के भाई विनोद के पैर में मार दिया। जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद भी आरोपी रुके नहीं और लाठी-डंडों से उनकी मारपीट कर दी।

- Install Android App -

बदमाश फायरिंग करते हुए भागे
इसके बाद आरोपी वहां पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। आरोपियों के डर के कारण उसके साथी भाग निकले थे और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर विनोद और पूरन घायल हालत में पड़ा हुआ था।

नामी बदमाश है कपिल, हो चुका है एनएसए
पता चला है कि आरोपी शातिर बदमाश हैं। हमलावरों में कपिल यादव जो नाम है उस पर पुलिस पहले भी एनएसए की कार्रवाई कर चुकी है। इससे पहले उन्होंने जमीनी विवाद पर मुरार के सराफा कारोबारी पर हमला किया था। वहीं एक आरोपी ने पूर्व में एक मर्डर किया था। जिसके बाद से ही आरोपियों की इलाके में दहशत रहती है।