jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

प्राकृतिक खेती के संबंध में पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण का प्रारम्भ 

हरदा / विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन कार्यक्रम के तहत 25 से 29 सितंबर तक कृषि पांच दिवसीय कृषि सखी एवं सीआरपी प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र हरदा एवं परियोजना संचालक आत्मा- किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री ललित पटेल, विशिष्ट अतिथि उप संचालक श्री जे.एल. कास्दे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री पटेल ने प्राकृतिक खेती के महत्व और कृषि सखियों के लिए इसके योगदान की महत्ता को बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उप संचालक श्री जे.एल. कास्दे ने प्राकृतिक खेती के महत्व को समझते हुए कृषि सखियों का उत्सववर्धन किया एवं प्राकृतिक खेती पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.सी. जाटव ने कार्यक्रम की रूपरेखा का परिदृश्य बताया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती मे रोग तथा कीट प्रबंधन के तथ्यों से अवगत कराया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में डॉ. मुकेश कुमार बांकोलिया द्वारा पधारे अतिथियों का आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि अखिलेश पटेल तथा कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. आर.सी. जाटव, डॉ. ओमप्रकाश भारती और डॉ. मुकेश कुमार बांकोलिया तथा कृषि विभाग एवं आत्मा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।