ब्रेकिंग
संसद में मानसून सत्र का पहला सप्ताह चढ़ा हंगामे की भेंट संसद गेट पर राहुल-प्रियंका ने फाड़े एसआईआर पोस्टर, डस्टबिन में डाला मायानगरी मुंबई में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश जो रूट ने रचा इतिहास, द्रविड़ और कैलिस का तोड़ा रिकॉर्ड हरदा: 17 साल की किशोरी ने लगाई अज्ञात कारणों से फांसी, पुलिस जांच में जुटी !  कृषि उपज मंडी में धरना: हरदा किसान कांग्रेस ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम... रहटगांव : मकान का काम करते समय 35 वर्षीय युवक की 11 KV विद्युत लाइन से टकराने से मौत !  मप्र के गंजबासौदा मे खुदाई के दौरान निजाम को मिला 16-17 सदी का शिवलिंग ! मालदीव में पीएम मोदी को गले लगाकर मुइज्जू ने किया स्वागत यहां मंदिरों के बाहर मांस की दुकान को लेकर आखिर क्यों नहीं होता विवाद

सिलेंडर ब्लास्ट में पांच मंजिला इमारत धराशायी!  हादसे में 2 की मौत 8 हुए घायल राहत कार्य जारी

बीकानेर। शहर के व्यवसायिक भवन में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिसमें 2 लोगो की मौत और 4 गम्भीर घायल और 4 सामान्य घायल हुए है।जिस बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ वह राजकुमार मदान की बताई जा रहा है। अभी घटनास्थल पर बचाव कार्य भी चल रहा है। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नही

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार पांच मंजिला बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। घटना कैसे हुई यह जानकारी स्पष्ट रूप से अभी पुलिस के पास भी नहीं है। लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट की बात सामने आ रही है। हालांकि सिलेंडर एक था या ज्यादा यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।
कोतवाली थाने के पास हुए ब्लास्ट में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं आठ घायलों का ईलाज पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है।

ब्लास्ट में इनकी हुई मौत।

घटना में मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सचिन सोनी पुत्र गौरव सोनी व मोहम्मद असलम पुत्र बरकत अली के रूप में हुई है। ये दोनों युवक अस्पताल मृत अवस्था में ही लाए गए थे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक आठ में से चार गंभीर घायल हैं। घायलों की पहचान 35 वर्षीय विनोद सोनी, 32 वर्षीय दीपक मोजही, 40 सुभाषीष हजारा, 60 वर्षीय सुशील सोनी, 35 वर्षीय साबुद्दीन, 30 वर्षीय उत्तम, 18 वर्षीय समीर व 17 वर्षीय अयान शामिल है। इनमें से सुशील सोनी, उत्तम, समीर व अयान को भर्ती किया गया है।