jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 299 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक 26 जून से अब तक 140 बच्चों समेत कम से कम 299 लोगों की जान चली गई और 715 घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 715 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 239 बच्चे, 204 महिलाएं और 272 पुरुष हैं। इस बीच अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश में कुल 1,676 घरों को नुकसान पहुंचा है और 428 पशुओं की मौत हुई है। बाढ़ ने कई क्षेत्रों में तबाही मचाई है और लागों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

- Install Android App -

एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने देश के ऊपरी और मध्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की बात कही है। सोमवार को कमजोर मानसूनी हवाओं के तेज होने और मंगलवार को तेज पश्चिमी लहरें आने की संभावना है।

पीएमडी के राष्ट्रीय मौसम के मुताबिक गुरुवार तक पीओके, गिलगित-बाल्टिस्तान, खैबर-पख्तूनख्वा, पंजाब और इस्लामाबाद में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताह में हवा व गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। कमजोर मानसूनी हवाएं देश के ऊपरी व मध्य भागों में चल रही हैं और सोमवार से इनके तेज होने की संभावना है। मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने की संभावना है।

पाकिस्तानी मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी बलूचिस्तान के कई हिस्सों में बारिश और तूफान का पूर्वानुमान लगाया है, साथ ही चेतावनी दी है कि निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है और नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। सभी संबंधित संस्थानों को सतर्क रहने और अग्रिम उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने आगाह किया कि भारी बारिश से चित्राल, दीर, स्वात, शांगला, मानसेहरा, कोहिस्तान, एबटाबाद, बुनेर, चारसद्दा, नौशेरा, स्वाबी, मर्दन, मुर्री, गलियात, रावलपिंडी, उत्तर-पूर्वी पंजाब और पीओके समेत कई क्षेत्रों के नाले अचानक उफन सकते हैं। इस सप्ताह में इस्लामाबाद और रावलपिंडी, गुजरांवाला, लाहौर और सियालकोट के निचले इलाकों में संभावित शहरी बाढ़ आने की संभावना है।