jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

गावस्कर ने गिल को दिया उपहारों से भरा बैग

ओवल। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बैग भरकर उपहार दिये हैं। शुभमन ने इस दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 750 से ज्यादा रन बनाये हैं। वह हालांकि गावस्कर के एक सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा 774 रनों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाये हैं।

- Install Android App -

ओवल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर गावस्कर ने शुभमन को चीजों से भरा एक खास बैग उपहार में दिया। गावस्कर ने उन्हें अपनी एक शर्ट दी जिसमें एसजी के अक्षर थे। इसके अलावा ऑटोग्राफ वाली एक कैप भी दी। गावस्कर और शुभमन दोनों के ही शुरुआती नाम के अक्षर एसजी होते हैं। शुभमन ने इस सीरीज में चार शतक के साथ ही 10 पारियों में 754 रन बनाए हैं। वह गावस्कर के रिकॉर्ड को केवल 20 रनों से नहीं तोड़ पाये। गौरतलब है कि गावसकर ने साल 1970-71 में वेस्टइंडीज दौरे पर 154.80 की औसत से 774 रन बनाए थे। गावस्कर ने शुभमन से कहा कि अब वह अगली सीरीज में मेरा रिकार्ड तोड़ने का लक्ष्य रखें।

गावस्कर ने कहा, “बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, मैंने आपके लिए एक उपहार ये सोचकर तैयार किया था कि आप मुझे पीछे छोड़ देंगे पर इस बार नहीं होने पर आपके पास अगली सीरीज में लक्ष्य है। यह एक छोटा सा उपहार आपके लिए हैं। यह ‘एसजी’ अक्षरों वाली शर्ट है जो किसी ने मेरे लिए बनायी थी जिसे अब मैं आपको दे रहा हूँ। इसके साथ ही मेरे ऑटोग्राफ वाली एक कैप भी है।”