jhankar
ब्रेकिंग
जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

भूकंप से समुद्र तट में फंसी व्हेल मछलियों ने बढ़ाई चिंता

टोक्यो। रूस में पिछले दिनों आए 8.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटकों का असर जापान तक देखने को मिला था। भूकंप के बाद सुनामी की लहरें जापान के होक्काइडो द्वीप तक पहुंच गई थीं। इसी दौरान चिबा प्रांत के तातेयामा शहर के समुद्र तट पर कई व्हेल मछलियां फंस गई थीं। इस दृश्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसने समुद्री जीवन पर प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

- Install Android App -

विशेषज्ञों के मुताबिक सुनामी के समय समुद्र की जलधारा और दबाव में अचानक बड़ा परिवर्तन होता है। इस बदलाव से समुद्री जीवों की नेविगेशन प्रणाली पर असर होता है, खासकर व्हेल जैसी बड़ी मछलियों पर जो ध्वनि तरंगों के जरिए अपनी दिशा तय करती हैं। जल की गति में अचानक बदलाव से व्हेल अपना रास्ता भटक जाती हैं। कम गहराई वाले क्षेत्रों में बहकर किनारे आ जाती हैं। ध्वनि तरंगों की दिशा में बदलाव से वे भ्रमित हो जाती हैं। कई बार जल स्तर तेजी से घटने और बढ़ने से फंस जाती हैं।

समुद्री जीव विज्ञानियों का मनना है कि सुनामी और भूकंप से समुद्र की संरचना में अचानक परिवर्तन व्हेल के लिए खतरनाक हो सकता है। समुद्र के नीचे टेक्टोनिक प्लेट्स के हिलने से पैदा होने वाले ध्वनि कंपन भी व्हेल को भ्रमित कर सकते हैं। भूकंप और सुनामी जैसे प्राकृतिक आपदाओं का असर केवल मानव जीवन तक सीमित नहीं रहता, इसका व्यापक प्रभाव समुद्री जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र पर भी पड़ता है। जापान की यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि समुद्री जीवों की सुरक्षा के लिए प्राकृतिक आपदाओं के संकेतों को पहले से समझना और चेतावनी प्रणाली विकसित करना बहुत जरूरी है।