jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

सागर में नहाने उतरे चार युवक नदी में डूबे

सागर। रक्षाबंधन के त्यौहार की पूर्व संध्या पर सागर में मातम की खबर आई है। दरअसल जिले के सानोधा थाना के रिछावर गांव में बहने वाली बेबस नदी में चार युवकों के बहने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सागर शहर के खुशीपुरा और रिछावर गांव के पांच लड़के रिछावर के हरसिद्धि मंदिर के सामने बेबस नदी में नहाने गए थे। जिनमें से 4 लड़के गहरे पानी में उतर गए और बरसात के कारण नदी के तेज बहाव के चलते बह गए। फिलहाल एसडीआरएफ सहित पुलिस बल के लोग युवकों की तलाश में जुटे हैं।

- Install Android App -

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया “शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि सानोधा थाने के रिछावर गांव से बहने वाली बेबस नदी पर पांच युवक पिकनिक मनाने के लिए गए थे। चार युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन गहरे और तेज बहाव वाले पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। उस वक्त घाट पर मौजूद लोगों ने काफी शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक पानी में डूब चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही सानोधा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

तत्काल एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई। इसके अलावा स्थानीय गोताखोर भी युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन अभी तक चारों युवकों का पता नहीं चल सका है।” घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया मौके पर पहुंचे हैं।