jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Free Ration Scheme : केंद्र का बड़ा अपडेट, लोगों को अगले 5 सालों तक मिलेंगा फ्री राशन, जानें

Free Ration Scheme : देश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां हो रही हैं। ऐसे में आज पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन दिया जाएगा. पीएम मोदी के इस ऐलान से देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा.

Free Ration Scheme

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने तय किया है कि बीजेपी सरकार देश के करीब 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना को अगले 5 साल तक बढ़ाएगी. आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे सदैव पवित्र निर्णय लेने की शक्ति देता है।

- Install Android App -

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त मिलता है। इसकी घोषणा 30 जून 2020 को की गई थी। इस योजना को समय-समय पर प्रचारित किया जा रहा है। सरकार ने पहले इसे दिसंबर 2023 तक बढ़ाया था. अब चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने इसे अगले 5 साल तक लागू रखने की बात कही है.

जानिए क्या है पीएम गरीब कल्याण योजना

गरीब कल्याण योजना की शुरुआत सरकार ने 2020 में की थी। इस योजना के तहत देश के गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये का व्यापक राहत पैकेज है ताकि उन्हें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद मिल सके।

इसकी घोषणा सरकार ने 2020 में की थी. ताकि गरीब लोगों को भोजन और पैसा मुहैया कराया जा सके. ताकि जरूरी सामान खरीदने और जरूरतों को पूरा करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े.