jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोना हुआ महंगा, चांदी 2.45 लाख रुपये के करीब

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत शुकवार को तेजी के साथ हुई। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिल रही है। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और वैश्विक संकेतों के चलते दोनों धातुओं के भाव में उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 255 रुपये की तेजी के साथ 1,37,997 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,37,742 रुपये था। इस समय सोना करीब 254 रुपये की बढ़त के साथ 1,37,996 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबारी सत्र के दौरान सोने ने दिन का उच्च स्तर 1,37,997 रुपये और निचला स्तर 1,37,729 रुपये छुआ।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 1,40,465 रुपये का सर्वोच्च स्तर हासिल किया था। वहीं एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 2,276 रुपये की तेजी के साथ 2,45,600 रुपये प्रति किलो पर खुला। पिछला बंद भाव 2,43,324 रुपये था। इस समय चांदी 1,713 रुपये की बढ़त के साथ 2,45,037 रुपये पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान चांदी ने दिन का उच्च स्तर 2,47,127 रुपये और निचला स्तर 2,43,670 रुपये छुआ। चांदी ने इस साल 2,59,692 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर बनाया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर सोना 4,489.30 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद 13.70 डॉलर की बढ़त के साथ 4,474.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं कॉमेक्स पर चांदी 76.67 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 1.08 डॉलर की तेजी के साथ 76.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।