jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

इंदौर : ट्रक में घुसी कार; पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन की मौत, एक युवती गंभीर

इंदौर। तेजाजी नगर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। रालामंडल इलाके में हुई दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। इसमें पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी की प्रेरणा की मौत हो गई है।

- Install Android App -

हादसे में कार में सवार एक लड़की घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह सवा पांच बजे हुए, जब कार सवार युवक-युवतियां पार्टी करके लौट रहे थे। हादसे में प्रखर कासलीवाल, मान संधु और प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। वहीं अनुष्का राठी घायल हो गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी कर लौट रहे कार सवार नशे में थे।