jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम अबगांव खुर्द में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं भोपाल में सांसों पर संकट : बढ़ते प्रदूषण से चेस्ट क्लीनिक में मरीजों की भीड़, आधे से ज्यादा केस प्र... हरदा में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.51 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार एमडी पाउडर केस में नया मोड़! भाजपा नेताओं ने पुलिस को घेरा किये सवाल , आखिर किस पुलिसकर्मी को बचा रह... आज से तीन दिन लगेगी किसान चौपाल, समस्याओं का होगा मौके पर समाधान 12 को लगेगा युवा रोजगार मेला पटाखे की चिंगारी से लकड़ी के मकान में लगी आग, महिला को पड़ोसियों ने बचाया पटाखे की चिंगारी से क्रिकेट ग्राउंड में रखा बारदाने का ढेर खाक, व्यापारी को लाखों का नुकसान महेश्वर में 19 को धनगर समाज का महाकुंभ सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि पोखरनी में 15 से संगीतमय भागवत कथा, 21 को भंडारे के साथ होगा समापन

सोना 236 रुपए और चांदी में 2,619 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। सोमवार को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी के वायदा कॉन्ट्रेक्ट्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सेफ हेवन मेटल्स पर बिकवाली का रुख हावी है। घरेलू बाजार में सोने के फरवरी वायदा की शुरुआत आज कमजोर रही। एमसीएक्स पर सोना 542 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,30,652 रुपए रहा था। इस समय सोना 1,30,416 रुपए पर कारोबार कर रहा था, यानी इसमें 236 रुपये की गिरावट बनी हुई थी।

- Install Android App -

इस समय यह 1,30,433 रुपए के उच्च और 1,30,109 रुपए के निम्न स्तर को छू चुका है। इस साल सोना अब तक 1,31,699 रुपए के स्तर तक पहुंच चुका है। वहीं चांदी के मार्च वायदा में भी कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर यह 1,80,701 रुपए पर खुला, जो पिछले बंद 1,82,030 से 1,329 रुपए कम है। चांदी 1,79,411 रुपए पर ट्रेड कर रही थी, यानी इसमें 2,619 रुपये की गिरावट है। ट्रेडिंग सत्र के दौरान यह 1,80,701 रुपए के उच्च और 1,79,585 रुपए के निम्न स्तर तक गया। इस वर्ष चांदी ने 1,78,250 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के वायदा भाव दबाव में हैं। कॉमेक्स पर सोना 4,265.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला और 4,254.50 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 20.30 डॉलर की गिरावट रही।