jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोने का भाव 1.26 लाख के पार, चांदी लगभग 1.64 लाख रुपए ‎किलो

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव में तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट की शुरुआत नरमी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही तेजी लौट आई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,26,344 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,26,465 रुपए था। इस समय तक यह कॉन्ट्रेक्ट 1,26,697 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था, यानी लगभग 232 रुपए की तेजी। दिन का उच्च स्तर 1,26,729 रुपए और न्यूनतम स्तर 1,26,337 रुपए दर्ज किया गया। इस साल सोने ने 1,31,699 रुपए के स्तर को छूकर सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया था। वहीं चांदी के वायदा भाव में भी मजबूती देखी गई। एमसीएक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 1,63,591 रुपए प्रति किलो के भाव पर खुला, जो पिछले बंद 1,62,091 रुपए से लगभग 1,500 रुपए ज्यादा था। कारोबार के दौरान यह 1,64,147 रुपए तक पहुंच गया, यानी 2,081 रुपए की बढ़त। इस दौरान चांदी ने 1,64,483 रुपए का उच्च स्तर और 1,63,000 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ। इस साल चांदी ने 1,69,200 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर बनाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि सोने के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सोना 4,202.40 डॉलर प्रति औंस पर खुला और 4,205.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो 8.20 डॉलर की गिरावट है। वहीं चांदी के भाव में हल्की तेजी रही और यह 53.27 डालर से बढ़कर 53.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।