jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

शेयर बाजारों में हावी रही बिकवाली, सपाट बंद हुए प्रमुख सूचकांक

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को कुल मिलाकर बिकवाली हावी रही, हालांकि प्रमुख सूचकांक दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में लगभग सपाट बंद हुए। बीएसीई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.16 अंक (0.01 प्रतिशत) की मामूली बढ़त से 84,478.67 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 3.35 अंक यानी 0.01 फीसदी चढ़कर 25,879.15 अंक पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए हैं। मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली देखी गयी। निफ्टी में मिडकैप और स्मॉलकैप के सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.34 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.37 प्रतिशत लुढ़क गया। बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी और ऑटो सेक्टरों ने बाजार पर ज्यादा दबाव बनाया। वहीं, धातु, फार्मा और रियलिटी सेक्टरों में आज तेजी देखी गयी।

- Install Android App -

एनएसई में जिन 3,187 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 1,732 के शेयर टूट गये जबकि 1,367 में तेजी रही। शेष 62 कंपनियों के शेयर अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयर लाल निशान में और शेष 12 के हरे निशान में बंद हुए। एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक 3.81 प्रतिशत उछला। आईसीआईसीआई बैंक में 1.99 प्रतिशत और पावर ग्रिड तथा एलएंडटी दोनों में 1.16 प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी के शेयर भी बढ़त में बंद हुए। इटरनल में सबसे अधिक 3.63 प्रतिशत की गिरावट रही।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का शेयर 2.26 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.45, ट्रेंट का 1.19, टाटा स्टील का 1.15, बीईएल का 1.10 और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का 1.06 प्रतिशत टूट गया। इनके अलावा टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, अडानी पोट्र्स, टाइटन, टेक महिंद्रा, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.73 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.56 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.43 प्रतिशत चढ़ा। वहीं, यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.23 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.27 प्रतिशत नीचे था।