jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

मध्यप्रदेश न्यूज़ : भोपाल-पचमढ़ी हेली सेवा 20 नवंबर से शुरू होगी*

 

 

हवाई सुविधा से 6 घंटे का सफर 35 मिनट में पूरा होगा

 

*मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल*। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब पचमढ़ी पहुंचना और आसान होने जा रहा है, क्योंकि इसे हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। यह सुविधा 20 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। पर्यटन विभाग और लोक निर्माण विभाग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

 

वीआईपी हेलीपैड को पर्यटकों के लिए अपडेट किया गया

 

पचमढ़ी की हवाई पट्टी कानूनी कारणों से बंद थी, लेकिन अब वीआईपी हेलीपैड को पर्यटकों के लिए अपडेट और रीमॉडल किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने हेलीपैड की पेंटिंग, सुरक्षा बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक काम पूरे कर लिए हैं। अब तक यहां केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के हेलीकॉप्टर उतरते थे, लेकिन अब इसे आम पर्यटकों के लिए भी खोला जा रहा है।

 

- Install Android App -

एमपी टूरिज्म ने तैयारियां पूरी की

 

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड (MP Tourism) ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए सभी औपचारिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। भोपाल से उड़ान भरने वाले पर्यटक पचमढ़ी पहुंचने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई, नीमधाना और चूरना जैसे क्षेत्रों में सड़क मार्ग से जा सकेंगे।

 

किराया निर्धारण जल्द

 

भोपाल से पचमढ़ी तक हेलीकॉप्टर सेवा के किराए का निर्धारण फिलहाल बाकी है। एमपी टूरिज्म ने बताया कि शुल्क निर्धारण जल्द किया जाएगा। यह दरें प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर चल रही हवाई सेवाओं की तर्ज पर तय की जाएंगी।

 

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 

पर्यटन विभाग के संयुक्त संचालक ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि इस नई हवाई सुविधा से पचमढ़ी और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। विभाग का उद्देश्य प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाकर प्रदेश के इको-टूरिज्म को प्रोत्साहन देना है।