jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा न्यूज़ :जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण*

 

 

*मतदाताओं से चर्चा कर प्रक्रिया के संबंध में समझाया*

हरदा  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। इस अभियान के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक जिले के विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। इस अवधि में बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को जिले की हरदा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 81 व 130 पर पहुँचकर विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुरूषोत्तम कुमार, तहसीलदार श्री राजेन्द्र पंवार सहित संबंधित बीएलओ उपस्थित थे।

- Install Android App -

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुरूषोत्तम कुमार ने हरदा विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 81, 82, 99 व 117 का निरीक्षण कर उपस्थित बीएलओ से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बीएलओ से मतदाता मैपिंग, ई-एफ फार्म वितरण, तथा बीएलओ एप में ई-एफ फार्म वितरण की प्रविष्टियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वयं मतदाताओं से चर्चा कर उन्हें एस.आई.आर. पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत चल रही प्रक्रिया से अवगत कराया तथा अधिकतम सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे समय पर मैपिंग का कार्य पूर्ण करें और प्रत्येक पात्र मतदाता को ई-एफ फार्म उपलब्ध कराकर उसकी प्रविष्टि सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची पूर्ण, सटीक और अद्यतन बनाई जा सके।

कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील की है कि जब बीएलओ आपके घर आएँ, तो कृपया उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा सटीक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएँ। बीएलओ के पास पहले से मतदाता सूची 2025 के विवरण के अनुसार आपके नाम, पता और एपिक नंबर सहित प्री-प्रिंटेड एन्यूमरेशन फॉर्म होगा।

नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस फॉर्म में भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जाँचें तथा पुष्टि करें। यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।