jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

हरदा न्यूज़ :अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर पोखरनी में संगोष्ठी सम्पन्न*

 

हरदा / अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर गुरूवार को सहकारिता विभाग द्वारा टिमरनी ब्लॉक के ग्राम पोखरनी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री वासुदेव भदोरिया ने सहकारी समितियों के उन्नयन के लिये केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा पैक्स समितियों के आधुनिकीकरण हेतु चलाये जा रहे पैक्स कंप्यूटरीकरण की जानकारी दी।

- Install Android App -

कार्यक्रम में बैंक नोडल अधिकारी द्वारा बैंक द्वारा दी जा रही योजनाओं शून्य प्रतिशत ब्याज एवं कृषको को दिए जा रहे किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग के एसडीओ श्री साहू ने प्राकृतिक कृषि एवं जैविक कृषि के सभी पहलुओं की आवश्यक जानकारी देते हुए किसानों को अधिक अधिक रकबे में जैविक कृषि करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जैविक कृषि के आदान एवं मार्केटिंग के पहलुओं पर भी परिचर्चा की।

कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम श्री राहुल ने सहकारिता के महत्व पर बल देते हुए सहकारिता से अधिक से अधिक जुड़ने एवं लाभ लेने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। ग्राम पोखरनी के भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी श्री विनोद कुमार पाटिल ने समितियो में वस्तु ऋण के साथ नगद ऋण वितरण की बात रखी

एवं कहा कि समितियों को अपनी साख सुधारने की जरूरत है ताकि किसानों का विश्वास कायम रहे। कार्यक्रम में उप अंकेक्षक श्री सुधीर मोने ने कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन किया । संगोष्ठी में कार्यक्रम का संचालन प्रशासक जिला सहकारी संघ श्री कमल गरेवाल जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के समिति के सदस्य, किसान एवं सभी समितियों के कर्मचारी उपस्थित रहे।