jhankar
ब्रेकिंग
नर्स के योगदान को किया सम्मानित  मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये आवेदन आमंत्रित जल गंगा संवर्द्धन अंतर्गत विभाग लक्ष्य पूर्ति करें - सीईओ जिला पंचायत मोदी सरकार की ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात हंडिया : ग्रैंड ओपनिंग समारोह — कल खुलेगा ‘सानवी मोटर्स’ का नया शोरूम, नगरवासियों में उत्साह! हंडिया : अकीदत के साथ निकला चादर जुलूस, दरगाह शरीफ पर पेश की गई चादर बिजली कटौती से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, पगढाल पावर हाउस पर किया चक्काजाम    दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मध्य प्रदेश – 13 मई 2026 की टॉप 10 खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ 13 मई 2026 – देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

सोने के भाव में 1484 रुपए की तेजी, चांदी भी 4039 रुपए महंगी

नई ‎दिल्ली। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को सोने और चांदी के भावों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 22 अप्रैल को सोने की कीमत में 1484 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी 4039 रुपए महंगी हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में एक फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच खुशी का माहौल है। यह बढ़ोतरी वैश्विक संकेतों और बाजार में लौटी खरीदारी के कारण बताई जा रही है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 22 अप्रैल को सोना 1484 रुपए की तेजी के साथ 1,53,155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत में 4039 रुपए की दमदार बढ़त देखी जा रही है, जिसके बाद यह 2,48,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वैश्विक स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं में एक फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है, जो घरेलू बाजार में हुई बढ़ोतरी को बल दे रहा है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को भी चांदी की कीमत में 700 रुपए का इजाफा हुआ था और यह 2.58 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

- Install Android App -

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 300 रुपए की मामूली बढ़त दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह 1,57,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया था। यह बढ़ोतरी वैश्विक अनिश्चितता और मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच देखने को मिली थी। देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम में विविधता बनी हुई है। मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट 1,41,850 रुपये और 18 कैरेट 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना थोड़ा महंगा होकर 1,55,990 रुपये और अहमदाबाद में 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों में भारी उतार-चढ़ाव के बाद अब स्थिरता लौटी है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 2,65,000 रुपये के आसपास बनी हुई है, जो लगातार दूसरे दिन स्थिर है।